Oppo F5 का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खूबियां

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने पिछले साल नवंबर में भारत में Oppo F5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने पिछले कुछ दिनों से टीज करने के बाद इस स्मार्टफोन के नए Sidharth Limited Edition को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है. इस नए वैरिएंट को ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है.

Oppo F5 का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खूबियां

पिछले साल जब इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था तब 4GB और 6GB रैम वैरिएंट के लिए इसकी कीमत क्रमश: 19,990 रुपये और 24,990 रुपये रखी गई थी. Oppo की ओर से ये जानकारी मिली है कि Sidharth Limited Edition मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया की साइट पर उपलब्ध रहेगा. ग्राहक इसे 8 फरवरी से खरीद पाएंगे. साथ ही रिटेल स्टोर्स पर इसे 9 फरवरी को उपलब्ध कराया जाएगा.

इस लिमिटेड एडिशन मॉडल में कलर के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसे डैशिंग ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है. पहले ये स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और रेड कलर ऑप्शन में ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया था. इस नए एडिशन को 4GB रैम वैरिएंट में पेश किया गया है.

थॉमस फ्राइडमैन ने बताया: फेसबुक करता है आपको सबसे ज्यादा ट्रैक, आधार नहीं

खूबियां:

Oppo का ये स्मार्टफोन भी पिछले स्मार्टफोन्स की तरह सेल्फी को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है और इसके फ्रंट कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ब्यूटी टेक्नोलॉजी दिया गया है. साथ ही नए Oppo F5 में मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से स्लिम बेजल वाला डिस्प्ले भी दिया गया है.

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका AI बेस्ड फ्रंट कैमरा है. जो यूजर्स को बेहतरीन सेल्फी का अनुभव देगा. इसके ब्यूटी आइरिश टूल के जरिए किसी भी फोटो में यूजर्स की आंखें शाइन करेंगी. इसके फ्रंट कैमरे के जरिए बोके इफेक्ट वाली फोटोज भी क्लिक की जा सकेंगी. इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं इसके बैक में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Oppo F5 में 1080×2160 रिजोल्यूशन वाला 6-इंच फुल-HD+ TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB/ 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek (MT6763T) प्रोसेसर दिया गया है. इसके इंटरनल स्टोरेज को कार्ड की मदद से  256GB तक बढ़ाया जा सकता है. ये कंपनी के ColorOS 3.2 बेस्ड एंड्रायड 7.1 नूगट पर चलता है.

Oppo F5 का वजन 152 ग्राम है. इसकी बैटरी 3200mAh की है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS/ A-GPS, GPRS/ EDGE, 3G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n और USB OTG सपोर्ट मौजूद है.

Back to top button