सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा साल का आखिरी ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन अमावस्या को लगने वाला है। आश्विन अमावस्या पर पितरों की विदाई होती है। आसान शब्दों में कहें तो आश्विन अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2024 Grahan) पर पितृ अपने लोक लौट जाते हैं। इससे पूर्व आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितरों की पूजा की जाती है। इस दौरान पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के दिन 3 राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को 02 अक्टूबर को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। अतः इस राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। सूर्य देव की कृपा से मेष राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। इसके अलावा, करियर और कारोबार में बेहतर करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो राहु और केतु द्वारा सूर्य या चंद्र के ग्रास के चलते ग्रहण (Solar Eclipse 2024) लगता है। इसके लिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। विवाद से दूर रहें। नकारात्मक जगहों पर न जाएं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। तामसिक भोजन न करें। वाणी पर कंट्रोल रखें। किसी के प्रति बुरा न सोचें।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। मायावी ग्रह राहु, सूर्य देव को अपना शत्रु मानते हैं। इसके लिए सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राहु की कुदृष्टि के चलते विचार में मतभेद हो सकता है। मन अशांत रहेगा। कई अवसर पर आप स्वयं पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। इसके लिए वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। नकारात्मक जगहों पर न जाएं। फ्यूचर की प्लानिंग करने से बचें। इसकी संभावना अधिक है कि कोई गलत फैसले ले सकते हैं। ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें।

कन्या राशि

वर्तमान समय में सूर्य देव एवं मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कन्या राशि के जातकों को भी ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसकी संभावना अधिक है कि द्विस्वभावी गुणों के चलते आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मानसिक तनाव की समस्या रहेगी। मन विचलित रहेगा। किसी से कहासुनी हो सकती है। विचारों में भी मतभेद देखने को मिल सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। शुभ कार्य शुरू न करें। निवेश करने से परहेज करें।  

Back to top button