जम्मू एंड कश्मीर बैंक में 276 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज

बैंक भर्ती की तैयारियों में लगे उम्मीदवारों के लिए जम्मू एवं कश्मीर बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जम्मू-कश्मीर बैंक में 276 अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 28 मई निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन कर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com पर विजिट करना है।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अगले पेज पर Apply Online- Engagement of Apprentices लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
इसके बाद अब अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करके फॉर्म पूर्ण कर लें।
अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 700 रुपये जमा करना होगा वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

Back to top button