भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में 11 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. पूर्वी जावा प्रांत के पकीटन में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी इलाके में भारी बारिश से आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई.इंडोनेशिया

इसे भी पढ़े: उत्तर कोरिया के बैलिस्‍टिक मिसाइल लॉन्च की तैयारियों के मिले सिग्नल

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि हजारों घरों में बाढ़ का पानी भर गया और 4,000 लोग घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हुए. प्रवक्ता ने बताया कि इंडोनेशिया के द्वीप जावा और बाली पर मौसम की मार जारी रहेगी. गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ अक्सर ही आती है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button