महिला यात्री ने एयरइंडिया के स्टाफ को मारा तमाचा, फिर उसके बाद…

अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए एक महिला नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां कहासुनी होने पर उसने चेक इन स्टाफ के कर्मचारी को तमाचा जड़ दिया। बदले में कर्मचारी ने भी महिला के एक तमाचा मार दिया। घटना मंगलवार 5 दिसंबर की है।महिला यात्री

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला यात्री हवाई अड्डे पर देर से आने के बाद एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस करने लगी। जब एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उसे बोर्डिंग पास जारी करने से इनकार कर दिया था, तो वह नाराज हो गई। इसके बाद उसने ड्यूटी मैनेजर को तमाचा जड़ दिया।

पुलिस ने पुष्टि की है कि हरियाणा के पंचकुला की रहने वाली महिला पांच बजे की फ्लाइट के लिए करीब 4.20 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची थी। एयर इंडिया का कहना है कि फ्लाइट के उड़ान भरने से 75 मिनट पहले ही यात्रियों को हवाई अड्डे पर आ जाना चाहिए।

कर्मचारी ने ने उसे ड्यूटी मैनेजर से बात करने की सलाह दी, जिसके साथ महिला ने उससे बहस करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला यात्री ने कथित तौर पर ड्यूटी मैनेजर को तमाचा जड़ दिया, बदले में ड्यूटी मैनेजर ने भी उसे थप्पड़ मार दिया।

इसे भी पढ़े: अहमद पटेल को गुजरात में सीएम बनाने के लगे पोस्टर

स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में 4.55 बजे फोन आया। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाईअड्डा) संजय भाटिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला ने 4.18 बजे चेक-इन के लिए रिपोर्ट किया था और इसलिए उसे फ्लाइट में प्रवेश से इनकार कर दिया गया था।

भाटिया के अनुसार दोनों महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, दोनों में से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुई थी। बाद में उन दोनों को पुलिस स्टेशन वापस ले जाया गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे से माफी मांगी और लिखित रूप में कहा कि उन्हें इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करनी है।

इस घटना के बारे में एक बयान जारी करते हुए एयर इंडिया ने कहा कि अहमदाबाद जाने वाला एक महिला यात्री हवाई अड्डे पर देर से पहुंची थी और उसकी फ्लाइट छूट गई। काउंटर स्टाफ के साथ उसका विवाद हो गया था, जिसे बाद में हल कर लिया गया।

Back to top button