कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे सीएम: अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग मनाएंगे होली

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही निकाय चुनाव प्रचार समिति बनाई हुई थी और मुख्यमंत्री ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा जोर भी लगाया था। थानेसर ही नहीं मुख्यमंत्री इस्माईलाबाद में हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे।

भारतीय जनता पार्टी होली के साथ-साथ निकाय चुनाव की जीत के जश्न में डूबी है। हर कार्यकर्ता का चेहरा खिला हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी खास तौर पर अपने विधानसभा क्षेत्र में होली पर्व मनाएंगे, जहां एक निजी पैलेस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जहां इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलेंगे वहीं पर्व व निकाय चुनाव की जीत की बधाई भी देंगे। कार्यक्रम में निकाय चुनाव में विजयी रहे सभी प्रत्याशी भी पहुंचेंगे। यहां होली व चुनावी जीत का जश्न एक साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की कमान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने संभाली हुई है।

बता दें कि जिला में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही निकाय चुनाव प्रचार समिति बनाई हुई थी और मुख्यमंत्री ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा जोर भी लगाया था। थानेसर ही नहीं मुख्यमंत्री इस्माईलाबाद में हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। अब चुनाव में दोनों ही अध्यक्ष भाजपा की बनी है तो थानेसर नगर परिषद में 25 पार्षद भी जीते हैं।

Back to top button