कुमार विश्वास का तंज- शहादत स्वीकार, न करें शव से छेड़छाड़

आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा का टिकट कटने के बाद कुमार विश्वास ने ‘आप’ मुखिया अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ सालों में अरविंद केजरीवाल के कई फैसलों पर जो मैंने सच्चाई से अपनी राय रखी, आज मुझे सजा मिली है।
विश्वास ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों के खिलाफ खड़े होने वाले सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेज दिया, उन्हें बधाई हो। डेढ़ वर्ष पहले केजरीवाल ने मुझे पार्टी की नेशनल काउंसिल की बैठक में कहा था कि ‘आपको मारेंगे लेकिन शहीद नहीं होने देंगे।’
आगे केजरीवाल पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने कहा, ‘पार्टी ने मुझे शहीद तो कर दिया है, मुझे शहादत स्वीकार है लेकिन शहीद के शव से छेड़छाड़ ना करें। शहीद तो करें लेकिन दुर्गंध ना फैलाएं।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर हमलवार होते हुए कुमार विश्वास ने कहा पार्टी के लिए सालों काम करने। पार्टी के बनने से लेकर खड़ा करने तक मौकों पर डटा रहा। हर विधायक के लिए रैलियां की उसे आज पार्टी के लिए काम करने की सजा दी जा रही है।





