जानिए इन अजीब सपनों के पीछे का रहस्य, आखिर क्या हैं इनका इशारा

सपना तो हर शख्स देखता है। आपको भी कभी अच्छे सपने आते होंगे तो कभी बुरे सपने भी आपने जरूर देखें होंगे। तो कई बार लोगों को ऐसे सपने भी आते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता। सुबह उठने पर आपको ये तो मालूम होता है कि आपने कोई सपना देखा है लेकिन वो बड़ा ही उटपटांग था। तो क्या कभी आपने ऐसे उटपटांग से सपनों के बारे में सोचा है। कि आखिरकार क्या है आपके ऐस सपने का मतलब। आखिर आपका ये सपना क्या संकेत देना चाहता है आपको । आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में और उनसे जुड़े मतलब बताने जा रहे हैं। ऐसे ही सपनों के बारे में बताएंगे जिनका भले ही आपसे कुछ लेना-देना ना हो लेकिन वो आपके लिए बहुत खास संदेश लेकर आते हैं।

जानिए इन अजीब सपनों के पीछे का रहस्य, आखिर क्या हैं इनका इशारागिरना-  अगर आप सपने में खुद को गिरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं। यानी कि किसी भी हालत में आप उससे दूर नहीं हो सकते या फिर उसे छोड़ नहीं सकते । ये कोई रिश्ता भी हो सकता है, कोई नौकरी  भी या फिर कोई परिस्थिति भी।

उड़ना- सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का मतलब है आजादी। इसका मतलब ये है कि आपने उस स्थिति या उन चीजों से खुद को आजाद कर लिया है, जो आपको परेशान कर रही थीं।

कटा सिर देखना-  आमतौर पर ऐसे सपने कम ही आते हैं। लेकिन अगर आपने सपने में कटा सिर देखा है तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपकी जिंदगी में बहुत जल्द ही बड़ी परेशानियां आने वाली हैं।

दांत टूटते हुए देखना- अगर आपको आए दिन ऐसा ही कोई सपना आता है जिसमें आपके दांत टूट रहे होते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी बहन या आपके भाई पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। दांत टूटते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता।

हड्डी देखना- सपने में किसी भी प्रकार की हड्डी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा होने से आपके घर में धन की कमी दूर होने वाली है। ऐसे में आपको धन की प्राप्ति होती है।

परीक्षा की तैयारी न होना: ऐसे सपने इस बात का इशारा हैं कि आप खुद ही अपनी परफॉर्मेंस की बहुत कड़ी समीक्षा कर रहे हैं।

खुद की मौत देखना- अक्सर सपनों में आप किसी ना किसी की मौत भी देखते होंगे । ऐसे में अगर आपने अपने की मौत का सपना देखाहै तो ये बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसा होने से आप किसी भयंकर रोग से मुक्त होने वाले होते हैं।

अंग काटना- अगर कोई स्त्री या पुरुष सपने में अपने अंग को कटता हुआ देखते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यह उनकी संतान के लिए शुभ सपना माना जाता है।

चींटी देखना – सपने में चींटी देखने का मतलब है कि आप किसी बड़े उलझन में पड़ने वाले हैं। आप किसी बड़ी समस्या में उलझने वाले हैं।

पीछा किया जाना- अगर सपने में कोई आपका पीछा कर रहा है तो इसका अर्थ है कि आप किसी सिचुएशन का खुलकर सामना तो करना चाहते हैं, लेकिन आपको कोई अंदाजा नहीं है कि ऐसा कैसे किया जाए।

 
Back to top button