जानें शनिदेव को प्रसन्न करने के ये आसान उपाय..

07 जनवरी 2023 को साल का पहला शनिवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 07 जनवरी से ही माघ मास प्रारंभ हो चुका है। मान्यता के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय देवता का दर्जा प्राप्त है। कहते हैं कि शनिदेव की शुभ स्थिति जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है और अशुभ स्थिति राजा को रंक बना देती है।

मान्यता है कि शनिदेव की पूजा और व्रत करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जातक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो व्यक्ति पर संकटों के बादल मडराने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को कुछ खास उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और दुखों का अंत हो जाता है। 

जानें शनिवार के आसान उपाय-

1. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। फिर पीपल को प्रणाम करके सात परिक्रमा लगाएं।
2. शनिवार की शाम को घर में गूगुल का धूंआ करें।
3. जरूरतमंद को काले उड़द का दान करें।
4. शनिवार को सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
5. जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।
6. शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय की रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

शनिवार को न करें ये काम-

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दान करना चाहिए। शनिवार के दिन घर में सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए।
2. शनिवार को काले तिल का दान किया जाता है, इसलिए शनिवार को काला तिल न खरीदें।
3. शनिवार को लोहे से बनी वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।
4. शनिवार के दिन उत्तर और पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यह आपके जीवन में आर्थिक संकट ला सकती है।

Back to top button