जानिए दिल्ली के पास घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में जहां से घूम-फिरकर एक दिन में वापिस आ सकते हैं

किसी भी जगह पर घूमने जाने के लिए आपके पास कम से कम 3 से 4 दिन की छुट्टी होनी चाहिए। लेकिन अगर आप छुट्टी नहीं लेना चाहते हैं और मूड चेंज करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के पास कुछ ऐसी जगहों को चुन सकते हैं जहां से एक दिन में वापिस लौटा जा सकता है। जानिए दिल्ली के पास घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में जहां से घूम-फिरकर एक दिन में वापिस आ सकते हैं।

वन डे ट्रिप के लिए दिल्ली के पास घूमने की जगह

करनाल 

ये जगह दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर है। इस जगह पर भी आप घूम फिर सकते हैं। यहां पर कुछ फेमस स्मारक हैं। यहां करनाल किला, करनाल झील, कोस मीनारों, कलेंदर शाह का मकबरा, करण ताली, बाबर की मस्जिद यहां की फेमस जगहों में आती हैं और इन जगहों को आप इत्मीनान से घूम सकते हैं। 

कुरुक्षेत्र 

महाभारत की पौराणिक कथा में कुरुक्षेत्र भी काफी फेमस है। इस जगह की शांत झील ब्रह्म सरोवर निश्चित रूप से देखने लायक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, झील ब्रह्मांड के निर्माता भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। ज्योतिसारी, भीष्म कुण्डी, शेख चिल्ली का मकबरा, कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र भी जरूर देख आएं।

अंबाला 

अंबाला में आप रानी का तालाब देखने के लिए जा सकते हैं। ये जगह भी देखने लायक है, यहां आपको कमल के फूल भी दिख जाएंगे। यहां आप गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब, यूरोपीय कब्रिस्तान, ओल्ड डाक बंगला को जरूर देखें। 

सोनीपत 

दिल्ली-चंडीगढ़ के रास्ते में ये जगह सबसे पहले आएगी। कहते हैं कि इस जगह को पांचों पांडवों ने स्थापित किया था। यहां पर पांडव पैलेस और ख्वाजा खिजरी का मकबरा देखने लायक जगहों में आता है।

Back to top button