KKR ने झेली ऐसी शर्मनाक हार; अभिषेक नायर के माथे पर लगा कलंक

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से मात दी और अपनी जीत से खाता खोला, जबकि केकेआर की ये लगातार दूसरी हार रही।

19वें सीजन के अपने पहले मैच में केकेआर को एमआई ने 6 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें हराया। इस हार के साथ ही केकेआर की टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

KKR vs SRH: केकेआर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, आईपीएल में साल 2012 के बाद ये पहला आईपीएल सीजन है, जब केकेआर की टीम पहले शुरुआती दो मैच लगातार हार गई है। इस तरह 14 साल बाद केकेआर की खराब हालत फिर से देखने को मिली। 

साल 2012 आईपीएल सीजन के दौरान केकेआर को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में उन्हें आरआर ने 22 रन से हराया था। 

IPL के हर सीजन में शुरुआती दो मुकाबलों में केकेआर का हाल

साल (YEAR)पहला मैचदूसरा मैच
2008जीत (Vs RCB)जीत (Vs HDC)
2009हार (Vs HDC)जीत (vs PBKS)
2010जीत (Vs HDC)जीत (vs  RCB)
2011हार (Vs CSK)जीत (Vs HDC)
2012हार (Vs DC)हार (Vs RR)
2013जीत (Vs DC)हार (Vs RR)
2014जीत (Vs MI)हार (Vs DC)
2015जीत (Vs MI)हार (Vs RCB)
2016जीत (Vs DC)हार (Vs MI)
2017जीत (Vs GL)हार (Vs MI)
2018जीत (Vs RCB)हार (Vs CSK)
2019जीत(Vs SRH)जीत (Vs PBKS)
2020हार (Vs MI)जीत (Vs SRH)
2021जीत (Vs SRH)हार (Vs MI)
2022जीत(Vs CSK)हार (Vs RCB)
2023हार(Vs PBKS)जीत (Vs RCB)
2024जीत (Vs SRH)जीत (Vs RCB)
2025जीत (Vs RCB)जीत (Vs RCB)
2026हार (Vs MI)हार (Vs SRH)

KKR ने SRH को 65 रन से हराया

केकेआर बनाम एसआरएच के मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की टीम बेहद खराब रही। सनराइजर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन का स्कोर खड़ा किया था। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 52 रन की पारी खेली थी, जबकि अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन का योगदान दिया था। एसआरएच के लिए मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहद अहम पारी खेली थी।

इसके जवाब में केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 52 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 35 रन बनाए और फिन एलन ने 7 गेंद में 28 रन ठोके, लेकिन बाकी बैटर्स अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके, जिसके कारण केकेआर की टीम को 65 रन से हार मिली। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर के माथे पर इस तरह कलंक लग गया है।

Back to top button