खुशखबरी! बाढ़ में हुए संपत्ति-पशुधन व फसल नुकसानी की मुआवजा राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने जुलाई माह में हुई भारी बारिश व बाढ़ के कारण लगभग 12 जिलों में हुए फसली, संपत्ति, पशुधन व वाणिज्यिक संपत्तियों सहित हुए भारी नुकसान के लिए नागरिकों को मुआवजा मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने 34,511 किसानों को मुआवजा स्वरूप 97 करोड़ 93 लाख 26 हजार रुपये की राशि दी है।

इस दौरान सीएम मनोहर ने कहा कि किसानों को दिए गए मुआवजा राशि में 49 हजार 197 एकड़ का वह क्षेत्र भी शामिल है, जिसकी पुनः बिजाई कर दी गई थी। ऐसे क्षेत्र के लिए 7 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की घोषणा पहले ही की गई थी। उन्होंने कहा कि आज दिए गए मुआवजे में कपास की फसल शामिल नहीं है। इसका सर्वे अभी चल रह है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में वाणिज्यिक सम्पत्तियों के नुकसान के लिए 6 करोड़ 70 लाख 97 हजार 277 रुपये की मुआवजा राशि अनुमोदित की गई है। इसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान के सत्यापन और प्रभावित लोगों को समयबद्ध तरीके से मुआवजे के वितरण की प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया था। जुलाई माह में राज्य के 12 जिलों नामतः अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकुला, पानीपत, पलवल, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर में 1469 गांवों और 4 शहरों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया था। बाढ़ को देखते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसलों के नुकसान के अलावा पशुधन, घरों, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वाणिज्यिक संपत्तियों की क्षति, कपड़ों, बर्तनों व अन्य घरेलू सामान की क्षति को शामिल किया गया।

वहीं बता दें कि यह राशि अभी तक किसानों के खाते में नहीं आई है। मुआवजा राशि दिसंबर के अंत तक आने की संभावना है। इस राशि को चेक करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन के दौरान मिले पंजियन संख्या से ग्राहक सेवा केंद्र पर चेक किया जा सकता है।

Back to top button