यात्रियों के लिए खुशखबरी : सिर्फ एक घंटे में पहुंचेंगे अमृतसर से शिमला

शिमला-अमृतसर के बीच हवाई सेवा आज यानि 16 नवंबर गुरुवार से शुरु हो गई है। यह सेवा अलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही है। इस हवाई रुट पर ए.टी.आर. 42-600 फ्लाइट संचालित की जाएगी। फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। अलायंस एयर ने शिमला और अमृतसर के बीच शुरुआती किराया 1999 रुपये रखा है।

फ्लाइट के शेड्यूल के अनुसार शिमला से अमृतसर की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और 9.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से शिमला के लिए फ्लाइट सुबह 9.35 बजे उड़ान भरेगी और 10.35 बजे शिमला पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से पर्यटन क्षेत्र को फायदा होगा।

बता दें कि पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान बनाने के मकसद से आज से शिमला-अमृतसर उड़ान सेवा शुरू की जा रही है। यह जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रवक्ता ने दी।उन्होंने कहा कि हवाई सेवा से शिमला और अमृतसर के बीच परिवहन आसान हो जाएगा।

Back to top button