ये राशियां मिलती हैं तो बनते हैं परफेक्ट कपल

मल्टीमीडिया डेस्क। ज्योतिष की दुनिया में भविष्यफल का बड़ा महत्व है। बड़ी संख्या में लोगों, खासतौर पर युवाओं की यह जानने में दिलचस्पी रहती है कि उनका लाइफ पार्टनर कैसा होगा? यहां हम बताएंगे कि किन-किन राशि वाले पार्टनर्स की खूब पटती है और उनकी शादी हो जाए तो भविष्य उज्ज्वल है।ये राशियां मिलती हैं तो बनते हैं परफेक्ट कपल

1. मीन और वृषभ (Pisces & Taurus): जिस तरह धरती और जल, एक दूसरे के बिना अधूरे हैं वैसा ही संयोग मीन और वृषभ राशि को लेकर है। मीन और वृषभ वालों की शादी बहुत कामयाब रहती है। वृषभ राशि वाले प्रैक्टिल और सीधी सोच वाले होते हैं, वहीं मीन राशि वाले भावूक तथा सभ्य होते हैं। मीन राशि वाले अपने वृषभ राशि वाले पार्टनर की व्यव्हारिकता को गंभीरता प्रदान करते हैं। वहीं वृषभ राशि वाले अपने मीन राशि के पार्टनर की सोच को दिशा प्रदान करते हैं। इन्हें कहा जाता है मेड फॉर इच अदर।

2. तुला और मेष (Libra & Aries): ये दोनों राशि वाले सामाजिक होते हैं। इन्हें लोगों से मिलना और बातें करना पसंद होता है। समान स्वभाग के होने के कारण इनका जीवन हंसी-खुशी गुजरता है। जब इन दो राशि वाले मिलते हैं तो आनंद ही आनंद बरसता है।

3. मेष और मिथुन (Aries & Gemini): जब ये दो राशि वाले मिलते हैं तो उन्हें कोई नहीं हरा सकता। ये शारीरिक और मानसिकतौर पर दुनिया पर राज करते हैं। ये आग और हवा के समान होते हैं। हवा मिलने पर आग कैसे भड़कती है, वैसे ही इनका रिश्ता होता है।

4. धनु और सिंह (Sagittarius & Leo): इन दोनों राशियों वाले ऊर्जावान, उत्साही, हर वक्त खुश और शांत रहने वाले होते हैं। ये खूबियां जिन दो लोगों में होती हैं, उनका रिश्ता तो वैसे ही सफल है।

5. वृश्चिक और कर्क (Scorpio and Cancer): इन दोनों राशियों वाले बहुत भावुक और प्रेमी स्वभाव के होते हैं। इन राशि के पार्टनर्स के बीच आपसी तालमेल शानदार होता है। ये एक दूसरे की बहुत केयर करते हैं इसलिए दोनों में सुरक्षा का भाव बना रहता है।

6. कन्या और कुंभ (Virgo and Aquarius): यूं तो इन दोनों राशि के लोगों का स्वभाव बिल्कुल विपरीत है, लेकिन ‘जो जैसा है उसी रूप में’ स्वीकार करने की खूबी परफेक्ट कपल बनाती है। कन्या राशि वाले सैद्धांतिक होते हैं, वहीं कुंभ राशि वाले इमोशनल।

ये भी पढ़े: रोज सुबह पीजिए प्याज की चाय, फिर देखे अपनी सेहत में चमत्कार

7. मकर और वृषभ (Capricorn and Taurus): इन दो राशि वालों की सबसे बड़ी खूबी है, ‘बॉस बनकर रहो और अपने बॉस को प्रेम से रखो।’ इन राशियों वाले साथ मिलकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, इसलिए जीवन में कामयाब कपल कहलाते हैं।

Back to top button