कश्मीरी विस्थापित मुस्लिम ने राशन व राहत राशि नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

कश्मीरी विस्थापित मुस्लिमों ने राहत राशि और राशन न मिलने पर जम्मू में प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ऑल कश्मीरी मुस्लिम माइग्रेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को राहत और पुनर्वास कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2023 के सितंबर से उन्हें राहत राशि व राशन नहीं मिल रही है। इस कारण 1251 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नजीर अहमद ने कहा कि लंबे समय से राशन नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हम 32 साल से जम्मू में विस्थापन के रूप में रह रहे हैं। पहले हर महीने राशन मिलता था लेकिन अब राशन नहीं मिल रहा है। सिर्फ 1251 परिवारों का ही राहत राशि को बंद किया गया है। 1251 परिवारों को आज तक न राशन और न ही राहत राशि मिल रही है। रात राशि न मिलने का भी कोई कारण नहीं बताया जा रहा है। अगर हमारी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो हम उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Back to top button