कश्मीर: एक बार फिर आतंकियों ने मजदूर को बनाया अपना निशाना, मारी गोली

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों का दुस्साहस अब भी जारी है। शुक्रवार सुबह ही आतंकवादियों ने बंगाल के एक मजदूर को गोली मार दी।

पुलवामा में आतंकवादियों ने मुनीरुल इस्लाम नाम के मजदूर को गोली मारी है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

Back to top button