Karwa Chauth 2020: करवा चौथ की पूजा या कथा सुनते समय इस दिशा में मुख रखना होता है शुभ, पढ़ लें व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

नई दिल्ली। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 4 नवंबर (बुधवार) यानी आज है। करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए स्पेशल होता है। सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर कुछ खास वास्तु टिप्स किए जाते हैं, जिन्हें अपनाकर वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बना सकते हैं।

जानिए करवा चौथ पर वास्तु टिप्स-

  1. वास्तु के अनुसार, करवा चौथ के दिन सुहागिनों को अपने पति के साथ दक्षिण दिशा की ओर समय नहीं बिताना चाहिए। इस दिन दोपहर के समय अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
  2. करवा चौथ के दिन पूजा करते और कथा सुनते हमेशा मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  3. करवा चौथ की पूजा और कथा समाप्त होने के बाद पति के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा में समय बिताना चाहिए।
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के दौरान अपना मुख उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर होना लाभकारी माना जाता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त-

  • पूजा समय शाम – शाम 6:04 से रात 7:19 तक।
  • उपवास समय सुबह – शाम 6:40 से रात 8:52 तक।
  • चौथ तिथि – सुबह 3:24 से 5 नवंबर सुबह 5:14 तक।
  • चंद्रमा का उदय – 4 नवंबर रात 8.16 से 8:52 तक।
Back to top button