करवा चौथ व्रत: जाने कितने बजे तक निकलेगा चांद

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रदेव की पूजा करती है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, गुरूवार को मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन महिलाएं स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लेती हैं और दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद ही व्रत खोलती है। ऐसे में जानना बेहद जरुरी है कि अबकी बार आपके शहर में चांद कब निकलेगा।
दिल्ली में चांद 08 बजकर 9 मिनट पर दिखेगा, इसी तरह से मुंबई में चांद 08 बजकर 48 मिनट पर दिखेगा। गुरुग्राम में चांद 08 बजकर 21 मिनट पर दिखेगा।
जयपुर में करवा चौथ का चांद 8 बजकर 18 मिनट पर दिखेगा। होशियारपुर में चांद 08 बजकर 9 मिनट पर तो चंडीगढ़ में चांद के दीदार 8 बजकर 6 मिनट पर होंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांद 07 बजकर 59 मिनट पर निकलेगा। नोएडा में चांद 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा। प्रयागराज में चांद 07 बजकर 57 मिनट पर निकलेगा। कानपुर में चांद 08 बजकर 02 मिनट पर निकलेगा। अयोध्या में चांद 07 बजकर 53 मिनट पर निकलेगा। वाराणसी में चांद 07 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा।