कुदरत का करिश्मा, महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म!

दिवाली का त्योहार सर पर है, लेकिन दिवाली से पहले ही परिवार में खुशियां आई है। ट्रिपलेट्स होने से परिवार में खुशी का माहौल है। जहां यमुनानगर के गांव टॉपर खुर्द की रहने वाली महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मां व तीनों बच्चे बिल्कुल ठीक है। परिजनों में खुशी की लहर देखने को मिली तो वही बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा।
7 महीने की गर्भवती थी महिला
डॉक्टर मनप्रीत ने बताया कि उनके अस्पताल में यह पहला केस हैं, जब एक साथ तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो जाता है जब महिला एक साथ तीन बच्चों को जन्म देती है। अधिकतर देखा जाता है कि या तो मां अस्वस्थ हो जाती है या फिर बच्चे। लेकिन इस केस में मां सहित तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं और हैरानगी की बात यह है कि यह डिलीवरी समय से पहले हुई है। महिला 7 महीने की गर्भवती थी लेकिन अचानक उन्हें दर्द होने लगा और जैसे ही वह अस्पताल आए तो उनको ऑपरेट करना पड़ा और एक साथ उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें एक लड़का वह दो लड़कियां हैं।
पहले भी दो बेटियां हैं
वहीं महिला ने बताया कि उनके पास पहले भी दो बेटियां हैं और अब एक लड़का व दो लड़कियों को उन्होंने जन्म दिया है। परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह तो भगवान का आशीर्वाद है कि उनके घर में लक्ष्मी पैदा हुई है।





