धोनी के बाद कपिल देव पर बनेगी फिल्म, रणवीर निभाएंगे लीड रोल

बाजीराव और खिलजी जैसे ऐतिहासिक कैरेक्टर प्ले करने के बाद अब रणवीर सिंह एक और यादगार रोल निभाने जा रहे हैं। जी हां रणवीर कबीर खान के डायरेक्शन में बनने जा रही बायोपिक फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाएंगे। इस फिल्म में 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत की कहानी दिखाई जाएगी।

Kapil Dev, Ranveer will play lead role after Dhoni

कपिल की कप्तानी में भारत ने यह मैच जीता था और फाइनल में वेस्ट इंडीज को हरा कर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

पहले किया था अर्जुन को अप्रोच…

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म के लिए सबसे पहले रणवीर सिंह के खास दोस्त अर्जुन कपूर से बात की गई थी, लेकिन किन्‍हीं कारणों से अर्जुन कपूर के साथ बात बन नहीं पाई। इसके बाद इस बारे में रणवीर सिंह से बात की गई और उन्होंने इस डील को ओके कर दिया है। यह पहला मौका होगा जब रणवीर और कबीर खान दोनों एक साथ काम करेंगे। साथ ही यह पहली बार होगा जब रणवीर किसी बायोपिक फिल्म में काम करेंगे।

फिल्म का प्रोड्क्शन अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मांटेना की साझेदारी वाली फैंटम फिल्म्स करेगी। एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में बनाने वाले कबीर फिलहाल एक वेब सीरीज भी बनाने जा रहे हैं जो स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी पर बेस्ड है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी। इस बीच रणवीर अपनी अगली फिल्म पद्मावती की रिलीजिंग में बिजी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button