
कानपुर लखनऊ हाईवे पर जर्जर सड़क की वजह से शुक्रवार को जाजमऊ गंगा पुल पर एक के बाद एक करके चार वाहन खराब हो गए। जिस कारण वाहनों की रफ्तार थम गई।
जिससे जाजमऊ फ्लाईओवर से होते हुए रामादेवी फ्लाईओवर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची यातयात पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
जाजमऊ चेक पोस्ट के पास बारिश के कारण रोड में कई गड्ढ़े हो गए है। वहीं नए गंगा पुल में भी कई गड्ढ़े हो गए है। जिस कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से जाजमऊ नए गंगा पुल पर एक के बाद एक करके चार वाहन खराब हो गए
जिस कारण वाहन सवारों को एक लेन से गुजरने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिस कारण धीरे-धीरे वाहनों की कतार लगने लगी। जिससे वाहनों की कतार जाजमऊ फ्लाईओवर से लेकर रामादेवी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहनों को हटवाया।
इस दौरान रूक-रूककर जाम लगता रहा। जिससे वाहन सवारों को जाम का सामना करना पड़ा। हाईवें पर जाम होने की वजह से भारी वाहनों ने रामादेवी से रैम्प से उतरकर जाना शुरू किया तो कानपुर से लखनऊ जाने वाली सर्विस लेन पर भी जाजमऊ तक जाम लग गया। जाम में परेशान राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
जाजमऊ थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि जाजमऊ गंगा पुल पर गड्ढों की वजह से चार वाहन खराब हो गए थे। जिस कारण यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया जा रहा है।