कानपुर: रात को आसमान से बरसी ओस, पारा दो डिग्री लुढ़का…

कानपुर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार रात का पारा फिर से दो डिग्री लुढ़ककर सात पर आ गया। एक दिन पहले नौ और उसके पहले 5.7 डिग्री पर आ गया था। अधिकतम तापमान पिछले दो दिन से 22 डिग्री के आसपास रुका हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों के बीच इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

दिन में बादल और धूप दोनों बनी रह सकती है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि रात से लेकर सुबह पांच बजे तक हाईवे और खुले क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। इसी तरह हवा में नमी की मात्रा दिन में नौ प्रतिशत बढ़कर 89 प्रतिशत रिकार्ड की गई। हवा की रफ्तार भी 3.3 किमी प्रति घंटा रही।

इस तरह रहा प्रदूषण
कल्याणपुर में: 140 एक्यूआई
नेहरूनगर में: 125 एक्यूआई
किदवईनगर में: 122 एक्यूआई

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा असर
22 दिसंबर तक इसमें कुछ बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा। इस बीच हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 81 और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। बता दें कि महानगर में भी पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की कमी आई है।

Back to top button