काबुल के गृह मंत्रालय पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

काबुल: अफ़ग़ानिस्तान की लगातार कोशिशों के बाद भी देश में आतंक का काला साया अपना असर दिखा ही जाता है, हाल ही में  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को गृह मंत्रालय की इमारत पर आतंकवादियों ने  गोलीबारी के और ग्रेनेड दागे. इस धमाके और गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हो गए. काबुल के गृह मंत्रालय पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

इससे कुछ दिन पहले तालिबान ने राजधानी में सैन्य और खुफिया केंद्रों को निशाना बनाने की बात कही थी. हमलावरों द्वारा विस्फोट करने के बाद मौके पर पुलिसबल भेजा गया, पुलिस के मुताबिक मंत्रालय की ओर जाने के रास्ते में पहली सुरक्षा चौकी पर एक कार बम विस्फोट हुआ, इसके बाद उन्होंने अंदर की ओर जाने की कोशिश की

काबुल पुलिस के प्रमुख दाऊद अमीन ने बताया, ‘लड़ाई खत्म हो गई है.सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया है, हालांकि अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और अधिकारी इसमें संलिप्त आतंकवादियों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े बता रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हमले में तीन से पांच हमलावर शामिल थे जबकि गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि कम से कम 10 हमलावर थे. अभित तक इस बात पर स्पष्टीकरण नहीं हो सका है कि हमलावर कितने थे. 

Back to top button