अभी-अभी: जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन का तांडव, बीआरओ समेत 7 लोग लापता

कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शुक्रवार को हिमस्खलन की दो घटनाओं में बीआरओ के अधिकारी समेत सात लोग लापता हो गए। घटना के बाद अब एक बार फिर से शनिवार सुबह NDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। फिलहाल लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, हिमस्खलन में फंसे आठ माह के एक बच्चे को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले कल शाम को भी प्रशासन और सेना ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया था।

अभी-अभी: जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन का तांडव, बीआरओ समेत 7 लोग लापता

अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य बंद कर दिया है। अब शनिवार सुबह ऑपरेशन दोबारा शुरू किया जाएगा। हिमस्खलन की पहली घटना जिले के तंगधार सेक्टर के साधना टॉप के करीब घटी, जब बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के दो अधिकारी उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान एक अधिकारी घायल हो गया, जबकि एक सेक्टर कमांडर बर्फ के साथ बह गया।

 

Back to top button