अभी-अभी: रूस में बड़ा हवाई हादसा, 71 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश

रूस की राजधानी मास्को में एक पैसेंजर प्लेन हवाई हादसे का शिकार हो गया। रूस की न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने बताया कि जहाज में सवार 71 यात्रियों की मौत की आशंका है।

अभी-अभी: रूस में बड़ा हवाई हादसा, 71 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैशसारातोव एयरलाइन का एंटोनोव एन-148 प्लेन मास्को के पास हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल प्लेन क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चला है। 

प्लेन ने दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हादसे में प्लेन में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर की मौत की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रूसी अधिकारियों ने प्लेन का मलबा मिलने की पुष्टि की है।

Back to top button