अभी-अभी: खत्म हुआ अमेरिका में शटडाउन, राष्ट्रपति ट्रंप ने साइन किए बिल

यानी उन्होंने मतदान के लिए तय समय को 11 घंटे आगे बढ़ाते हुए सोमवार देर रात (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे) तक कर दिया था, लेकिन लगातार वार्ता के बाद दोनों पार्टियों में सहमति बन गई। इससे पहले शटडाउन खत्म नहीं होने से सोमवार सुबह लाखों संघीय कर्मचारियों को अवकाश पर जाना पड़ा।
जबिक अमेरिकी सीनेटर्स सरकारी शटडाउन खत्म करने के लिए समझौता करने में लगातार बहस करते रहे। वहीं इस बीच ट्रंप ने परमाणु विकल्प का सुझाव दिया, लेकन इसके इस्तेमाल की संभावना काफी कम बताई गई थी।
भारत में कोलकाता के अमेरिकी केंद्र पर पड़ा था असर
अमेरिकी सेंटर ने एक वक्तव्य में कहा कि कोलकाता स्थित केंद्र और लाइब्रेरी सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। हालांकि कांसुलर सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा। एक बयान में कहा गया कि कोलकाता में अमेरिकी सेंटर व लाइब्रेरी सार्वजनिक रूप से आगामी नोटिस तक बंद रहेंगे, किसी भी असुविधा के लिए खेद है।
बयान में कहा गया कि यदि किसी ने वीजा साक्षात्कार या अमेरिकी नागरिक सेवा से संबंधित मामलों पर समय ले रखा है तो वे निर्धारित समय पर पहुंचें।





