रूसी सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मारे गए ISIS के 120 आतंकी

सीरिया में रूसी सेना और ISIS के बीच जंग जारी है। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना ने अब तक की सबसे तेज कार्रवाई करते हुए ISIS के 120 आतंकियों को मार गिराया।
सैन्य कार्रवाई में मारे गए आतंकियों में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ISIS के 80 आतंकियों को सेना ने मयादीन क्षेत्र में मार गिराया। वहीं 40 आतंकी अल्बू कमाल में मारे गए।
मिसाइल कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी
रूस की हवाई फायरिंग में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी भी मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकतर विदेशी आतंकी ईराक के रास्ते सीरिया में आये थे।





