पंजाब में झमाझम बारिश, इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को हुमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के अलग-अलग जिलों के लिए 12 जुलाई को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके साथ ही महानगर जालंधर और पड़ोसी जिलों में आंधी के साथ तूफान की भी सूचना है।

तापमान की बात करें तो पंजाब में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया और बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा। इस लिहाज से जालंधर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 जुलाई को तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

इन 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी
जालंधर
होशियारपुर
अमृतसर
कपूरथला
पठानकोट
गुरदासपुर
नवांशहर
फतेहगढ़ साहिब
रूपनगर
एस.ए.एस. शहर

Back to top button