जोक्स: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पढ़ें आज का जोक ऑफ द डे

- ससुर जी (आंखों में आंसू लेकर बड़ी नरमाई से दामाद से बोले)
ध्यान रखना बेटा
दामाद बहुत ही भावुक हो गया था,
और वो भी रोने लगा था
घर जाकर एक महिने के बाद पता चला कि-
वो दामाद को ही
अपना खुद का ध्यान रखने की बात कह रहे थे।
- लड़का – मम्मी लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मम्मी – तू जरूर किसी चूडैल के चक्कर में होगा और यह सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा।
लड़कियां तो बस लड़के को फंसाने में ही लगी रहती है, जहां अच्छा लड़का देखा नहीं, कि शुरु हो गईं
बेटा तू इनसे बच के रहना। ये बहुत मक्कार और कमीनी होती है।
और इनका तो खानदान भी
लड़का – बस मम्मी बस ऐसा कुछ नहीं है
वो तो पापा बता रहे थे, कि आप दोनों की लव मैरिज हुई थी।