कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर बरसी भाजपा, कहा- कांग्रेस का चरित्र…

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवा दिन है। पांचवें दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से होते हुए केरल पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा केरल के परसाला पहुंच गई हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।

‘भारत तोड़ो है कांग्रेस का चरित्र’

भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर एक काला अध्याय लिखा था। कांग्रेस का चरित्रः भारत तोड़ो है।

Back to top button