रियासी आतंकी हमले में शहीद अर्जुन शर्मा की बहन को मिली नौकरी

जम्मू: उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने आज रियासी आतंकी हमले में शहीद हुए अर्जुन शर्मा की बहन रेणु शर्मा को सहानुभूति के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा।
बता दें कि रियासी निवासी अर्जुन शर्मा तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस का कंडक्टर था, जिस पर 9 जून, 2024 को आतंकवादियों ने हमला किया था।
उपराज्यपाल ने शहीद नागरिक के परिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया था। इस दौरान अब शहीद कंडक्टर की बहन को नौकरी देकर उन्होंने अपना वादा पूरा किया है।





