एमबीबीएस के लिए निकली नौकरी, यहाँ करें आवेदन

मध्यप्रदेश स्थित भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में सीनियर रेजिडेंट के 16 पदों पर नियुक्तियां होंगी। सभी पदों को तीन साल के अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इसके लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि और स्थान पर पहुंचकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

राइटिंग में बनाना चाहते है करियर, तो जरूर अपनाएं ये टिप्स
सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 16 (अनारक्षित : 08)
(विभाग के आधार पर रिक्तियां)
– एनेस्थीसिया, पद : 06 (अनारक्षित : 03)
– मेडिसिन, पद : 02 (अनारक्षित : 01)
– रेडियोलॉजी, पद : 04 (अनारक्षित : 01)
– सर्जरी, पद : 02 (अनारक्षित : 01)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हो। पद से संबंधित स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री (एमडी/ एमएस/ डीएनबी) प्राप्त हो।
– इंडियन मेडिकल काउंसिल या स्टेट मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण हो।
सूचना : पीजी डिग्री धारक उम्मीदवार नहीं मिलेगा पर पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।
अधिकतम आयु : 33 साल। अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी को पांच साल और ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्राप्त होगी।
वेतनमान : 67,700 रुपये से 2,08700 रुपये। साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू द्वारा योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। इंटरव्यू में सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी और ओरिजनल को लेकर जाएं।
आवेदन शुल्क : देय नहीं।
आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.bmhrc.org ) पर लॉगइन करें। दाईं ओर होम शीर्षक के तहत सबसे नीचे दिए वैकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
- अगले वेबपेज पर Senior Residents :Walk-in-Interview on 13/10/2017 (Friday) Adv. No. 61/2017 लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। उसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म का प्रोफॉर्मा भी दिया गया है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंट निकाल लें।
- वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन भरे हुई फॉर्म और सभी दस्तावेजों की ओरिजनल और उसकी एक सेट सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं। इसके अलावा पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ भी साथ लेकर जाएं।
खास तिथि
- वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि : 13 अक्टूबर
- रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 9:30 बजे
- इंटरव्यू का समय : 11 बजे से
अधिक जानकारी यहां
वेबसाइट : www.bmhrc.org





