आठवीं पास के लिए हाईकोर्ट में नौकरी का बंपर मौका, ऐसे करें आवेदन

8वीं/10वीं पास उम्मीदवार हमेशा ही नौकरी की तलाश में रहते हैं और यदि उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाए तो यह सोने पर सुहागा होगा। इनके लिए पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट में नौकरी करने का शानदार मौका है। यहां 8वीं व 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, इसलिए इस अवसर को हाथ से जानें न दें। यहां आपको अच्छे पद के साथ अच्छा वेतन भी मिलेगा।

जिला और सत्र न्यायाधीश, हुगली ने 75 लोअर डिवीजन क्लर्क, चपरासी और कई पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 07 सितंबर 2017 से 10 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
पदनाम –
लोअर डिवीजन क्लर्क/ चपरासी और विभिन्न।
पद संख्या –
75 पद
पदनाम व संख्या –
1- अंग्रेजी स्टेनोग्राफर – 08 पद
2- लोअर डिवीजन क्लर्क – 16 पद
3- अंग्रेजी टाइपिस्ट – 11 पद
4- प्रोसेसर सर्वर – 05 पद
5- चपरासी – 35 पद
बिहार में 1471 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता –
मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं/10वींपास।
लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए – 12 वीं पास या समकक्ष और किसी भी कंप्यूटर ट्रेनिंग में प्रमाणपत्र।
चपरासी के लिए – 8 वीं पास प्रमाणपत्र या मदरसा कोई अन्य मान्यता प्राप्त समकक्ष संस्थान से।
आयु सीमा –
18 से 40 वर्ष।
आवेदन करने की अंतिम तिथि –
10 अक्टूबर 2017
वेतन –
लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए – 5400-25200 रुपए प्रति माह व ग्रेड पे 2600
चपरासी के लिए – 4900-16200 रुपए प्रति माह व ग्रेड पे 1700
आवेदन शुल्क –
उम्मीदवारों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग श्रेणियों के लिए 200 रुपए और अन्य सभी श्रेणियों (प्रोसेसर सर्वर और चपरासी) के लिए 250 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग श्रेणी के लिए 250 रुपए और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 300 रुपए का भुगतान अंग्रेजी स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क और अंग्रेजी टाइपिस्ट कॉपी) डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से नेट बैंकिंग या चालान माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन।
आवेदन ऐसे करें –
उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से 10 अक्टूबर 2017 तक Calcuttahighcourt.nic.in और www.hooghlygov.in के माध्यम से कर सकते हैं।





