Job अलर्ट: इंडियन रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी

भारतीय रेलवे ने एक लाख से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी. बता दें, वेस्टर्न रेलवे में स्पोर्ट्सपर्सन के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. जानिए कैसे करना है आवेदन

पदों के बारे में
वेस्टर्न रेलवे Level 2 (Gr. C) के 2 और Level 1(Erstwhile Gr. D) के 12 पदों पर नौकरी निकली है.
योग्यता
Level 2 (Gr. C): आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं की हो.
Level 1(Erstwhile Gr. D): उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और ITI का सर्टिफिकेट लिया हो.
क्या है जरूरी तारीखें
आवेदन करने की तारीख- 7 जनवरी 2020
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 6 फरवरी 2020
यह भी पढ़ें: अगर आप खाते हैं ज्यादा, तो ज़रूर पढ़ें ये खबर…
क्या है सैलरी
Level 2 (Gr. C)- 19,900 से 63,200 हजार रुपये.
Level 1(Erstwhile Gr. D) – 18,000 से 56,900 रुपये.
क्या है उम्र सीमा
Level 2 (Gr. C): न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है.
Level 1(Erstwhile Gr. D): न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 33 साल है.
कैसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.





