जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बाइक सवार मां-बेटे पर गिरा बोल्डर…

जानकारी के मुताबिक बाइक से जा रहे 52 वर्षीय महिला शानो देवी और उनके बेटे रघु पर बोल्डर गिरने से उनकी मौत हो गई।
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बाइक से जा रहे 52 वर्षीय महिला शानो देवी और उनके बेटे रघु पर बोल्डर गिरने से उनकी मौत हो गई।
अस्पताल में शानो देवी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रघु ने बाद में दम तोड़ दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी उधमपुर आमोद अशोक नागपुरे के मुताबिक पुलिस ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए घातक दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।