JioPhone प्री-बुकिंग: ऐसे जानें अपने बुकिंग स्टेटस

रिलायंस जियो का जियोफोन अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है. इस फीचर फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरीकों से बुक किया जा सकता है. कुछ ग्राहकों ने इसके लिए बुकिंग भी कर ली होगी. इसकी बुकिंग सितंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी और फोन को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा.

JioPhone प्री-बुकिंग: ऐसे जानें अपने बुकिंग स्टेटस

जो ग्राहक ये जानना चाहते हैं कि उनका फोन कब तक उनके पास पहुंचाया जाएगा, तो ये जानने के लिए कंपनी ने एक नंबर मुहैया कराया है, जिस पर फोन कर ग्राहक अपने बुकिंग का स्टेटस जान सकते हैं. रिलायंस जियो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसके लिए ‘18008908900‘ नंबर शेयर किया गया है. इस पर कॉल कर बुकिंग की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है.

जियो के पुराने ग्राहक माय जियो ऐप में जाकर भी बुकिंग की स्थिति जान सकते हैं. इसके लिए उन्हें व्यू स्टेट के भीतर मैनेज वाउचर सेक्शन में जाना होगा.

Video: इस प्रेग्‍नेंट महिला ने डिलीवरी जल्‍द कराने के लिए किया ऐसा काम, जिसे देखकर डॉक्‍टर के भी उड़ गये होश

कंपनी ने जियो फोन के फीचर्स जारी कर दिए हैं-

इस जियोफोन में वॉयस कमांड्स के जरिए टास्क कर सकते हैं. इसकी स्क्रीन 2.4 इंच की है और इसमें एफएम रेडियो और टॉर्चलाइट दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 4GB की होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है.  इस फोन के साथ केबल दिया जाएगा जिसके जरिए इसके कॉन्टेंट को टीवी में भी देखा जा सकेगा. हालांकि इसके लिए 303 रुपये वाला प्लान लेना होगा.

फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन में व्हाट्सऐप चलाया जा सकेगा कि नहीं . हालांकि हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि व्हाट्सऐप के साथ जियो बातचीत कर रही है और आने वाले समय में व्हाट्सऐप का एक खास वर्जन लॉन्च किया जाएगा जो सिर्फ जियोफोन पर चलेगा. हालांकि न तो व्हाट्सऐप और न रिलायंस जियो ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहा है.

Back to top button