Jio यूजर्स को इस प्लान में मिलता है 547 GB डाटा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) समय समय पर नए प्लान्स पेश करता रहता है। इसी कड़ी में Jio ने हाल ही में एक शानदार प्लान उतारा है। इस प्लान में Jio यूजर्स को 547.5 जीबी डाटा मिल रहा है। 
Jio के इस प्लान की कीमत 1699 रुपये है। वहीं, इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की होगी। इसमें Jio यूजर्स को रोजाना डेढ़ जीबी डाटा मिलेगा।
कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। यानी यूजर्स लोकल या फिर एसटीडी कॉलिंग कर सकेंगे। इस तरह एसएमएस 100 रोजाना दिए जा रहे हैं। यह भी एक साल के लिए होगा।
अगर आप जियो की एप्स का भी इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको इस प्लान में यह फायदा मिलता है। आप जियो म्यूजिक, जियो न्यूज, जियो मूवीज आदि का इस्तेमाल मुफ्त में कर सकेंगे।
जियो के इस प्लान में हाईस्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलेगा।





