Jio से लगा होड़: अब ये कंपनी लाएगी सिर्फ इतनें रुपए में 4G स्मार्टफोन

देश का प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल जल्द ही अपने ग्रहकों के लिए सस्ता और टिकाऊ 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन की कीमत मात्र 2500 रुपए रखी है। एयरटेल का 2500 रुपए वाला यह 4जी फोन दिवाली के मौके पर लॉन्च होगा।

माना जा रहा है कि एयरटेल यह कदम जियो को टक्कर देने के इरादे से उठाया गया है। हाल में जियो ने 1500 रुपए की सिक्युरिटी के साथ लोगों को मुफ्त में 4जी वोल्टे फीचर फोन देने का ऐलान किया था। इस सप्ताह के अंत तक इस फोन की बुकिंग भी शुरू हो सकती है।
पहले FB अब WhatsApp में आया यह शानदार फीचर..
2500 रुपए का 4जी स्मार्टफोन लाने की खबर देते हुए कंपनी ने मीडिया को बताया कि यह फोन एक पॉपुलर एंड्रॉयड सिस्टम पर काम करेगा। साथ ही इस फोन से यूजर कोई भी अपना पसंदीदा एप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
एयरटेल यह फोन टेल्को नाम की कंपनी के साथ मिलकर बनाने जा रही है। कंपनी ने दावा किया है कि कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन की स्क्रीन भी दूसरे फोन के मुकाबले बड़ी होगी। कैमरा बेहतर होगा। इसके अलावा बैटरी भी अच्छी चलेगी। कंपनी की कोशिश है यह फोन सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले सप्ताह लॉन्च हो जाए।
यह है जियो का प्लान-
इससे पहले रिलायंस जियो ने 4जी वोल्टे फीचर फोन लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को लोग 1500 रुपए जमा कराकर ले सकते हैं। 153 रुपए की मंथली सर्विस के जरिए अनलिमिटेड कॉलिंग और बेसिक इंटनेरनेट का लाभ ले सकते हैं। इस इंटरनेट पैके जरिए फोन में पहले से लोडेड एप्स जैसे, यूट्यूब, जियो टीवी, वॉट्सएप और फेसबुक जैसे तमाम एप्स का यूज कर सकते हैं।
एयरटेल ने ग्राहकों से वादा किया है किया है कि आजकल बाजार में बिक रहे 4जी स्मार्टफोन्स की कीमत औसतन 11000 रुपए है। 2500 रुपए का 4जी स्मार्टफोन एयरटेल के लिए गेम चेंजर बन सकता है।





