Jio के IPO पर बड़ा अपडेट, DRHP पर सूत्रों ने किया खुलासा

 जियो के आईपीओ (Jio IPO) पर एक बड़ा अपडेट आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट (Bloomberg Report) में सूत्रों ने दावा किया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी टेलिकॉम यूनिट, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के पब्लिक इश्यू के लिए मार्च के आखिरी तक हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने का लक्ष्य रख रही है। यह ड्राफ्ट इसी महीने के अंत तक दाखिल किया जा सकता है।

कंपनी ने मंगलवार को आईपीओ की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत करते हुए 17 बैंकों को नियुक्त किया है। सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, सिटीग्रुप इंक. और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक. समेत 9 ग्लोबल बैंकों को एडवाइजरी रोल के लिए चुना गया है।सूत्रों के अनुसार, घरेलू सलाहकारों में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड शामिल हैं।

अब तक का सबसे बड़ा IPO

लिस्टिंग से जुड़ी आवश्यकताओं को मंजूरी देने के बाद जियो के आईपीओ की योजना में तेजी आई है। सरकार द्वारा अहम बदलाव के तहत बड़ी कंपनियों को अपनी इक्विटी का केवल 2.5% तक ही कम करने की अनुमति दी गई है। यह आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। खास बात है कि मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस की किसी बड़ी इकाई द्वारा लगभग दो दशकों में यह पहला आईपीओ होगा।

Back to top button