JHC Recruitment: अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 399 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक

झारखंड उच्च न्यायालय ने विज्ञापन संख्या 02/प्रशासन के तहत अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, लिहाजा फटाफट पंजीकरण कर लें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बिना समय गवांए अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

रिक्ति विवरण
झारखंड उच्च न्यायालय के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 399 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 397 रिक्तियां झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पद के लिए हैं और 2 रिक्तियां न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए हैं।


आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की स्टेनोग्राफी गति और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग गति होगी चाहिए।

आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये शुल्क लागू है।

ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
होम पेज ‘भर्ती’ टैब पर जाएं।
अब झारखंड एचसी में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और उसके एक प्रिंटआउट ले लें।

Back to top button