जीप ग्रैंड कमांडर लग्जरी SUV आई सामने, लैंड रोवर डिस्कवरी से होगा मुकाबला

दुनियाभर में जीप लग्जरी SUV बनाने वाली कंपनी के तौर पर जानी जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीप रैंग्लर काफी पॉपुलर SUV है। वहीं, भारत में जीप कंपास SUV सेगमेंट में गैम चेंजर बनी है। अब जीप अपनी SUV रेंज में अपनी फ्लैगशिप SUV को उतारने जा रही है, जो ग्रैंड चिरोकी जैसी ही होगी। नई ग्रैंड कमांडर को पहले चीन में लॉन्च किया गया है।

जीप ग्रैंड कमांडर लग्जरी SUV आई सामने, लैंड रोवर डिस्कवरी से होगा मुकाबला

जीप ग्रैंड कमांडर में सबसे खास बात इसमें तीन पंक्तियों में दी गई 7 सीट्स हैं। कंनपी इस कार को दो ट्रिम्स- लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड में उतारेगी और इस SUV को कंपनी फ्रंट व्हील और फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन्स में पेश करेगी। हाइयर स्पेसिफिकेशन लिमिटेड वेरिएंट में विंडो फ्रेम्स पर स्पोर्ट्स क्रोम दिए जाएंगे, फ्रंट बंपर और साइड सिल्स दो ट्रिम्स में बांटे गए हैं।

जीप ग्रैंड कमांडर की लंबाई 4,873mm, चौंडाई 1,892mm और ऊंचाई 1,738mm है। वहीं, कार का व्हीलबेस 2,800mm होगा। यह कंपास से 478mm लंबी, 74mm चौड़ी और 98mm ऊंची होगी। इसके साथ ही जीप कंपास से ग्रैंड कमांडर का व्हीलबेस 164mm ज्यादा होगा। पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी इसमें 2.0 लीटर V6 हेमी H8, फोर-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल मिल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 270hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

PL: आखिकार इस टीम ने क्रिस गेल को इतने करोड़ में खरीदा, कीमत सुनकर उड़े सबके होश…

नई जीप ग्रैंड कमांडर का मुकाबला लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट से होगा। डिस्कवरी स्पोर्ट में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो दो वैरिएंट में है। यह दोनों इंजन 150hp और 190hp की पावर जनरेट करते हैं। इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने 5-सीटर ऑप्शन मिड-स्पेक SE ट्रिम और टॉप स्पेक HSE लग्जरी ट्रिम से हटा दिया है। अब कंपनी 5 सीटर मॉडल सिर्फ बेस प्योर वेरिएंट में देगी। इसके अलावा बाकी तीन ट्रिम्स में 5 + 2 सीट्स दे रही है। 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट की शुरुआती कीमत 42.48 लाख (एक्स शोरूम) है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 57.46 लाख रुपये रखी गई है। 

Back to top button