JEECUP Admit Card 2024: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आज आएगा एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से किया जाना है। जिन भी उम्मीदवारों ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आज से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जेईईसीयूपी परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवार की जन्म तिथि, फोटोग्राफ (आवेदन पत्र के समय अपलोड किया गया) और उम्मीदवार के हस्ताक्षर होंगे। उम्मीदवार अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके जेईईसीयूपी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए निदेशालय 16 से 22 मार्च तक जेईईसीयूपी 2024 आयोजित करेगा। जेईईसीयूपी 2024 स्कोर का उपयोग उत्तर प्रदेश के 147 सरकारी, 18 सहायता प्राप्त और 1,874 निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों में 77 कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई अन्य आईडी (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइवर का लाइसेंस, पैन कार्ड और वोटर कार्ड में से कोई भी) लेकर जाना होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभ्यर्थी को काले/नीले पारदर्शी बॉल पेन के अलावा कोई अन्य सामग्री नहीं लानी चाहिए।
छात्र परीक्षा हॉल में लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर, मोबाइल, संचार उपकरण नहीं ला सकते।
परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा के दिन के निर्देश देखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

Back to top button