JEE-NEET पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 6 राज्‍यों ने की थी परीक्षा स्थगित करने की मांग

नई दिल्‍ली। JEE-NEET परीक्षा को स्‍थगित करने की मांग को लेकर 6 राज्यों की ओर से दाखिल रिव्यू पिटीशन को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं इसके बाद यह भी साफ हो गया कि अब JEE और NEET परीक्षा टाली नहीं जाएंगी।

आपको बता दें कि गैर-बीजेपी शासित छह राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों ने JEE-NEET परीक्षा को स्‍थगित करने के लिए रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी। इसमें कोर्ट से 17 अगस्त को दिए गए आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने आज खारिज कर दिया।
Also Read : चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, 29 नवंबर से पहले पूरे हो जाएंगे बिहार चुनाव
रिव्‍यू पिटीशन दाखिल करने वाले छह गैर-बीजेपी शासित राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों में पश्चिम बंगाल के मलय घटक, झारखंड के रामेश्वर ओरांव, राजस्थान के रघु शर्मा, छत्तीसगढ़ के अमरजीत भगत, पंजाब के बी एस सिद्धू और महाराष्ट्र के उदय रवीन्द्र सावंत शामिल हैं।
गैर-बीजेपी शासित 6 राज्यों के मंत्रियों ने याचिका दाखिल की थी। 17 अगस्त को SC ने परीक्षा रोकने से मना किया था। उसी पर दोबारा विचार की मांग की गई थी। बता दें कि 1 सितंबर से JEE की परीक्षा शुरू हो चुकी है। NEET परीक्षा 13 सितंबर को है।
The post JEE-NEET पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 6 राज्‍यों ने की थी परीक्षा स्थगित करने की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button