बिहार में बेखौफ घूम रहे अपराधी, JDU नेता को मारी गोली

मधेपुरा। चौसा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रेणू कुमारी के पति पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद को मंगलवार की देर रात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जदयू नेता पंचायत के ही गांव से श्राद्धकर्म का भोज खाकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पंचायत के गोठ बस्ती के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।बिहार में बेखौफ घूम रहे अपराधी, JDU नेता को मारी गोली

बताया जाता है कि जदयू नेता के शरीर के अलग अलग हिस्सों में चार गोलियां दागी गई है। बादमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगने की खबर है। यद्यपि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम देने की बात सामने आ रहा है।

सूचना मिलते ही चौसा के थानाध्यक्ष सुमन सिंह घटना की रात ही स्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस जख्मी जदयू नेता को चौसा पीएचसी में भर्ती कराया। चौसा पीएचसी के चिकित्सक डा. राजेश रंजन प्राथमिक उपचार बाद जख्मी के गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया है।

जदयू नेता का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे है। घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। चौसा पुलिस जख्मी के होश में आने का इंतजार कर रही है। चौसा के थानाध्यक्ष सुमन सिंह भागलपुर के अस्पताल में जख्मी के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सीपी यादव ने बताया कि एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमलावरों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। जख्मी मनोज मंडल अरजपुर पंचायत के 15 साल तक मुखिया और चौसा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में मनोज की पत्नी रेणू देवी जदयू की चौसा प्रखंड की अध्यक्ष है। गौरतलब हो कि मनोज मंडल के पिता सुरेश मंडल की भी हत्या 1992 ईं में गोली मारकर कर दी गई थी।

सुरेश मंडल उस वक्त चौसा के उप प्रमुख पद पर थे। उस वक्त सनलाइट सेना के सदस्यों ने मनोज के पिता की हत्या की थी। वहीं मनोज के बढ़ते राजनैतिक कद को देखते हुए घटना को अंजाम देने की भी बात हो रही है। पूरे मामले में पुलिस पड़ताल जारी है। घटना के बारे में साफ तौर पर पुलिस कुछ नहीं कह पा रही है। एसडीपीओ सीपी यादव ने कहा कि अब हम पहले कार्रवाई करते है। बाद में प्राथमिकी करते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button