जम्मू: घाटी में ताजे हिमपात के साथ बढ़ा सर्दी का कहर, ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी

कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ, जबकि अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से ऊपर दर्ज किया गया। कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ताजा हिमपात हुआ। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे अन्य पर्यटन स्थलों में भी हिमपात रिकॉर्ड किया गया। गुरेज, जोजिला धारा और कुछ अन्य उच्च क्षेत्रों से भी बर्फबारी की सूचना मिली। जोजिला में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह रास्ता बंद हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को कश्मीर घाटी के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार को मौसम आंशिक रूप से बदल छाया रहेगा और उच्च क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
2 दिसंबर से कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना जताई गई है। 4 से 7 दिसंबर के बीच मौसम सामान्य रूप से सूखा रहेगा जबकि 8 दिसंबर को ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इस बीच कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया और यह फ्रीजिंग प्वाइंट से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले रात के -1 डिग्री से अधिक था।
काजीगुंड जो घाटी का प्रवेश द्वार है वहां का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो घाटी का सबसे ठंडा स्थान था। गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में -3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।