जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के जंपाकदल में आग लगने से छह दुकानें जलीं

श्रीनगर के जंपाकदल में आग लगने से छह दुकानें और दो कमरें जल गए। बताया जा रहा है कि तड़के एक दुकान में भड़की आग ने देखते ही देखते आसपास की पांच और दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
कश्मीर घाटी के श्रीनगर जिले के जंपाकदल में गुरुवार को आग लगने से छह दुकानें और दो कमरें जल गए। बताया जा रहा है कि तड़के एक दुकान में भड़की आग ने देखते ही देखते आसपास की पांच और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। साथ लगते दो कमरों को भी आग से नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन आग के बुझने तक काफी नुकसान हो चुका था। एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण की जांच चल रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।





