जम्मू : कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन खिलाईं गोलियां, फिर कर दी भ्रूण हत्या

बार-बार दुष्कर्म और भ्रूण हत्या के मामले को लेकर जम्मू शहर के महराजा हरि सिंह के पार्क बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। पीड़िता के परिजन और विभिन्न संगठन के लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने जाने की मांग की। जम्मू शहर के पौनी चक्क थाने का है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़िता करीब एक साल से ज्यादा समय से प्रताड़ना झेल रही है। इस दौरान आरोप है कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन उसे गर्भपात की दवाईयां खिलाई गई। इतना ही नहीं एक अलग जगह पर ले जाकर खुद ही उसका गर्भपात भी करा दिया गया। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो इसमें उचित कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में सही धाराएं भी नहीं लगाई। इसकी वजह से आरोपी को जमानत मिल गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए। साथ ही जांच में किसी रिटायर जज से कराई जाए, ताकि पीड़िता को इंसाफ मिल सके।

Back to top button