जम्मू कश्मीर: अब कठुआ और उधमपुर में भी रुकेगी वंदे भारत

कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन (22477-22478) का अब कठुआ और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इसको लेकर रेलवे ने अधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। हालांकि इस दौरान इन स्टेशन से टिकट की बिक्री पर नजर रखी जाएगी, जिसके आधार पर स्टॉपेज को नियमित रखा जाएगा।
कठुआ और उधमपुर के लोग वंदे भारत के ठहराव की लगातार मांग कर रहे थे। कठुआ-उधमपुर के सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर कहा कि दोनों जिलों के लोगों को बधाई। ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी हो चुका है। ट्रेन के उद्घाटन के दौरान लोगों से बातचीत में उनके द्वारा किए गए वादे को पूरा किया गया है। उन्होंने कटड़ा-वैष्णो देवी रूट के लिए दो वंदे भारत ट्रेन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।





