जम्मू: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार व गोला-बारूद के साथ 2 गिरफ्तार!

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड के लोअर मुंडा इलाके में दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो एके-47 राइफलों समेत हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि काजीगुंड के लोअर मुंडा इलाके के पास गुलाब बाग में नाका चेकिंग के दौरान दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी इलाके में हमले की तैयारी में थे। 

बरामद किए गए सामानों में 2 एके-47 राइफलें, 4 मैगजीन और कुछ राउंड शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान निपोरा के राशिद भट के बेटे मंजूर अहमद भट और तीसन कचपोरा जादूरा के अब्दुल्ल अहद लोन के बेटे अल्ताफ अहमद लोन के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Back to top button