जम्मू: प्रशिक्षण के दौरान यूएवी भटककर पीओके पहुंचा, सेना ने मांगा वापस

मेंढर के बींबर गली इलाके में प्रशिक्षण के दौरान सेना का एक मानव रहित विमान (यूएवी) अनियंत्रितत होकर पीओके चला गया। इसके बाद सेना ने पाकिस्तानी सेना से मानव रहित विमान को वापस लौटाने की मांग की है। फिलहाल पाकिस्तान की सेना की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बींबर गली क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान सेना के एक यूएवी में खराबी आ गई और वह भटककर नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र की तरफ चला गया। जानकारी मिली कि वह पीओके के निखियाल क्षेत्र में गिरा है। जिसे पाकिस्तानी सैनिकों ने बरामद कर लिया है।

Back to top button